Saturday 2 December 2017

किशोरी महल | लोहागढ़ दुर्ग | भरतपुर| Kishori Mahal | Lohagarh Fort | Bharatpur


आइये अब बात करते है भरतपुर की (2)
किशोरी महल - लोहागढ़ दुर्ग - भरतपुर 
इसे महाराजा सूरजमल ने बनवाया था इसमें उनकी महारानी किशोरी देवी रहा करती थी इसलिए महाराजा ब्रजेन्द्र सिंह ने इसका नाम किशोरी महल रख दिया जिसे आज भी उसी नाम से जाना जाता है | राजकीय संग्रहालय के सामने स्थित इस महल के पीछे का भाग बड़ा ही भव्य लगता है और शायद इस महल जितनी भव्य इमारत केवल ख़ास महल को छोड़ कर और कोई भी नहीं है लोहागढ़ दुर्ग में| किशोरी महल में बड़ी ही सुन्दर छत्रिया और गोखडे बने हुवे है इस विशाल महल का अधिकाँश भाग पर्यटकों हेतु बंद है|  महल के समीप ही गोपाल जी महाराज का मंदिर बना हुवा है| मुख्य द्वार के सामने घोड़े पर सवार महाराजा सूरजमल की आदमकद भव्य मूर्ति लगी हुई है| किशोरी महल को वर्तमान में महाराजा सूरजमल स्मारक बना दिया गया है| महाराजा सूरजमल की मूर्ति के सामने शिलालेखो पर महाराजा सूरजमल का सम्पूर्ण जीवनवृत अंकित किया गया है|महल के प्रवेश द्वार पर सुन्दर बेलबुटो का अंकन किया गया है| महल के अन्दर प्रवेश करते ही बड़ा सा अहाता है जिसके दोनों तरफ महाराजा सूरजमल से सम्बंधित संग्राहलय बने हुवे है जिनमे महाराजा सूरजमल से सम्बंधित मूर्तियों का संग्रह है| महल के मुख्य भवन में महाराजा सूरजमल के चित्र तथा अन्य घटनाओं से सम्बंधित चित्रों का प्रदर्शन किया गया है| महाराजा सूरजमल के साम्राज्य विस्तार का नक्शा भी प्रदर्शित किया गया है |जय जय ....शरद व्यास 




























No comments:

Post a Comment